एम्स पटना में अत्याधुनिक सर्जिकल आईसीयू की शुरुआत, बिहार समेत आसपास के राज्यों के मरीजों को होगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

एम्स पटना में अत्याधुनिक सर्जिकल आईसीयू शुरू

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

AIIMS Patna: एम्स पटना ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए एक अत्याधुनिक सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का शुभारंभ किया है। यह नई सुविधा जटिल सर्जरी के बाद मरीजों को 24 घंटे विशेषज्ञ निगरानी और उन्नत चिकित्सा देखभाल प्रदान करेगी, जिससे बिहार के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

AIIMS Patna: एम्स पटना में गुरुवार को सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के अंतर्गत अत्याधुनिक सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (सर्जिकल आईसीयू) का शुभारंभ किया गया. इस नई सुविधा के शुरू होने से जटिल और गंभीर शल्य चिकित्सा के बाद मरीजों को 24 घंटे विशेषज्ञ निगरानी और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

विज्ञापन

सर्जिकल आईसीयू में आधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ बहु-विषयक चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मरीजों के उपचार और निगरानी के लिए उपलब्ध रहेगी. इससे बिहार समेत आसपास के राज्यों के मरीजों को बेहतर पोस्ट-ऑपरेटिव और क्रिटिकल केयर सेवाओं का लाभ मिलेगा.

गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

एम्स प्रशासन के अनुसार, नई सुविधा के शुरू होने से जटिल सर्जरी के बाद मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. सर्जिकल आईसीयू में भर्ती मरीजों की लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सकेगी. यह सुविधा उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी, जिन्हें बड़ी और जटिल शल्य चिकित्सा के बाद गहन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता होती है.

कार्यकारी निदेशक ने किया उद्घाटन

सर्जिकल आईसीयू का उद्घाटन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने किया. इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, सामान्य शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार, डीन (अकादमिक) प्रो. पूनम भदानी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.

एम्स पटना की यह नई पहल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन