हरित आवरण बढ़ाने की कवायद, बिहार में अगले साल पांच करोड़ पौधे लगेंगे, कम पड़े तो होगी खरीदारी

पटना : राज्य में अगले साल करीब पांच करोड़ पौधे लगाने की योजना है. पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग इस पर काम कर रहा है. राज्य की करीब 250 नर्सरी में इतनी बड़ी संख्या में पौधों का तैयार होना संभव नहीं है, इसलिए बाकी के पौधे दूसरे प्रदेशों से खरीद कर मंगाये जायेंगे.पौधों के […]
पटना : राज्य में अगले साल करीब पांच करोड़ पौधे लगाने की योजना है. पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग इस पर काम कर रहा है. राज्य की करीब 250 नर्सरी में इतनी बड़ी संख्या में पौधों का तैयार होना संभव नहीं है, इसलिए बाकी के पौधे दूसरे प्रदेशों से खरीद कर मंगाये जायेंगे.पौधों के रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था की जायेगी. समय-समय पर इनकी मॉनीटरिंग की भी व्यवस्था करने की योजना है. पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार लगातार हरित आवरण बढ़ाने को नयी योजनाएं बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




