26 अगस्त से फोकानिया परीक्षा का आवेदन

पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के फोकानिया और मौलवी परीक्षा के लिए 26 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा. सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 25 अगस्त तक उनके मोबाइल पर एक लॉग इन आइडी और पासवर्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजा जायेगा. इसी लॉग इन आइडी एवं पासवर्ड की मदद से प्रधान मौलवी मदरसा […]
पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के फोकानिया और मौलवी परीक्षा के लिए 26 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरा जायेगा. सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 25 अगस्त तक उनके मोबाइल पर एक लॉग इन आइडी और पासवर्ड मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा भेजा जायेगा. इसी लॉग इन आइडी एवं पासवर्ड की मदद से प्रधान मौलवी मदरसा बोर्ड के वेबसाइट पर निर्धारित समय के भीतर छात्र-छात्राओं का फॉर्म भरेंगे.
फॉर्म भरने में अगर कोई कठिनाई होती है, तो इसके समाधान के लिए कार्यालय मदरसा बोर्ड के वेबसाइट पर संबंधित वीडियो की मदद ली जा सकती है. प्राचार्यों को कहा गया है कि प्राइवेट छात्रों को फॉर्म भरने से पहले बोर्ड या क्षेत्रीय कार्यालय पूर्णिया से 28 अगस्त से 11 सितंबर तक अनुमति प्राप्त कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










