पटना : ग्रामीण इलाके में मांग बढ़ने से बढ़ा बैकलॉग
Updated at : 21 Aug 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

एलपीजी का बैकलॉग दस से घटकर छह दिन पहुंचा, पर परेशानी कम नहीं पटना : पीजी सिलिंडर का बैकलॉग कुछ कम हुआ है, लेकिन लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. पटना शहर में बैकलाॅग 10 दिन से घटकर 6 दिन तक पहुंच गया है. फिर भी पटना के आसपास इलाके के लाखों […]
विज्ञापन
एलपीजी का बैकलॉग दस से घटकर छह दिन पहुंचा, पर परेशानी कम नहीं
पटना : पीजी सिलिंडर का बैकलॉग कुछ कम हुआ है, लेकिन लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. पटना शहर में बैकलाॅग 10 दिन से घटकर 6 दिन तक पहुंच गया है. फिर भी पटना के आसपास इलाके के लाखों एलपीजी ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बैकलाॅग की परेशानी तीनोंसार्वजनिक तेल कंपनियों के ग्राहकों के साथ है. तेल कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि पिछले सप्ताह राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण प्लांट बंद रहे, नहीं तो बैकलाॅग की समस्या अब तक दूर हो जाती. इसके कारण लगभग 400 गाड़ियां पटना नहीं पहुंचीं.
हर दिन 25-30 हजार सिलिंडरों की सप्लाइ
पटना जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 76 एलपीजी वितरक हैं, जिनके जरिये हर दिन लगभग 25-30 हजार सिलिंडरों की सप्लाइ की जाती है. एलपीजी वितरक और अधिकारियों का कहना है कि बैकलॉग बढ़ने का मुख्य कारण ग्रामीण इलाके में एलपीजी की मांग का बढ़ना है.
इंडियन ऑयल की मुख्य प्रबंधक वीणा कुमारी ने बताया कि ग्रामीण इलाके में एलपीजी सिलिंडर की मांग पिछले दो माह से बढ़ी हुई है. इसके कारण कुछ बैकलॉग बढ़ा हुआ है, लेकिन बैकलॉग को कम करने के लिए संडे को भी प्लांट में बॉटलिंग का काम हो रहा है. साथ ही पटना में सिलिंडर की सप्लाइ बोकारो प्लांट से की जा रही है. इसके कारण बैकलॉग 5-6 दिन के स्तर पर पहुंच गया है.
बिहार एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ रामनरेश सिन्हा ने कहा कि पहले की तुलना में बैकलॉग कम हुआ है. किसी-किसी इलाके में बैकलॉग छह-सात दिन से अधिक है. उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में बैकलॉग सामान्य हो जायेगा, क्योंकि माह के अंतिम सप्ताह में बुकिंग 25 फीसदी तक घट जाती है. रविवार को भी प्लांट खुल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




