पटना : 370 लगाते समय नेहरू ने इसे माना था अस्थायी : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे अस्थायी माना था. परंतु परवर्ती सरकारें राजनीतिक नुकसान के डर से इसे अस्थायी अनुच्छेद को निष्प्रभावी करने की पहल नहीं कर पायी. 1964 में संसद में बहस के दौरान […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाने के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे अस्थायी माना था. परंतु परवर्ती सरकारें राजनीतिक नुकसान के डर से इसे अस्थायी अनुच्छेद को निष्प्रभावी करने की पहल नहीं कर पायी. 1964 में संसद में बहस के दौरान डॉ लोहिया और मधु लिमये ने भी 370 को हटाने के लिए जोरदार दलील दी थी.
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 कश्मीर के लिए ऐसा जख्म था, जो बार-बार किसी न किसी रूप में चुभता रहा. 1968 में जब यह मुद्दा संसद में उठा, तब इसके विरोध में प्रकाश वीर शास्त्री के प्रस्ताव को एसएम जोशी, मोहम्मद करीम छागला और जीएम सादिक जैसे प्रखर सांसदों का समर्थन मिला था. उन्होंने कहा कि जिस रिसते हुए नासूर को मीठी गोलियों के बजाय बड़ी सर्जरी की जरूरत थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपनी दूसरी पारी के 70 दिन में कर दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










