स्वतंत्रता दिवस : आज होगी परेड की अंतिम रिहर्सल
Updated at : 13 Aug 2019 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का अंतिम दौर है. सुरक्षा व जांच के लिए कुल 12 टॉवरों का निर्माण किया गया है. वहीं, मंगलवार को परेड की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया जायेगा. प्रशासन की ओर से जारी किये गये निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के […]
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का अंतिम दौर है. सुरक्षा व जांच के लिए कुल 12 टॉवरों का निर्माण किया गया है. वहीं, मंगलवार को परेड की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया जायेगा.
प्रशासन की ओर से जारी किये गये निर्देश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, आइटीबीपी, एसएसबी, महिला एवं पुरुष, बिहार पुलिस, बीएमपी, होमगार्ड, ग्रामीण एवं शहरी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सैप डीएपी, फायर बिग्रेड, एनसीसी के तीनों विंग आर्मी, नेवी एवं एयर फोर्स तथा स्काउट्स एवं गाईड, स्वान दस्ता द्वारा परेड में भाग लेने पर अपनी सहमति दी गयी. परेड का रिहर्सल सुबह साढ़े सात बजे से प्रारंभ होगा. वहीं, स्वतंत्रता दिवस के दिन झांकियों की ऊंचाई 15 फीट से ज्यादा नहीं होगी.
इसके अलावा गांधी मैदान में कंट्रोल रूम बनाने, सभी कार्यक्रम के दौरान सभी गेटों पर एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम दवा के साथ तैनात करने व फायर व बम निरोधी दस्ता की तैनाती करने के निर्देश जारी किये गये. पूरे कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी तथा सहायक नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को बनाया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




