ePaper

बाढ़-सुखाड़ वाले जिलों में मनरेगा से काम

Updated at : 13 Aug 2019 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़-सुखाड़ वाले जिलों में मनरेगा से काम

पटना : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य के बाढ़-सुखाड़ वाले जिलों में मनरेगा से बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से पर्याप्त आवंटन जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कुमार सोमवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर उन्हें राज्य […]

विज्ञापन

पटना : राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य के बाढ़-सुखाड़ वाले जिलों में मनरेगा से बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से पर्याप्त आवंटन जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. कुमार सोमवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर उन्हें राज्य के बाढ़-सुखाड़ की स्थिति से अवगत कराया.

कुमार ने मनरेगा के बकाये पांच सौ करोड़ का भुगतान जल्द करने का अनुरोध भी किया. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को राज्य में बाढ़-सुखाड़ की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि इसके चलते राज्य में खेती प्रभावित हुई है.
राज्य के लाखों परिवार के पास रोजगार की समस्या हो गयी है. इन लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए मजदूरी और सामग्री मद में पर्याप्त आवंटन की जरूरत है. उन्होंने केंद्र से जल्द आवंटन का अनुरोध किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पीएम आवास योजना ग्रामीण में राज्य में छह लाख आवास पूरा हो गया है. बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ की वजह से निर्माण कार्य की गति धीमी है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा.
मंत्री ने केंद्रीय मंत्री के बताया कि मनरेगा के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्षों में कराये गये काम में सामग्री मद में हुए खर्च में से 500 करोड़ का भुगतान लंबित है. केंद्र इसके लिए जल्द आवंटन करे. इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी बकाये केंद्रांश का भुगतान जल्द हो. कुमार ने राज्य में चल रहे वन महोत्सव सह सघन पौधारोपण अभियान में पौधारोपण के लिए गैबियन, सैपलिंग, टयुबवेल आदि पर होने वाले खर्च के लिए भी केंद्र पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन