बच्चाचोरी की अफवाह को लेकर जागरूकता रैली
Updated at : 12 Aug 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : बच्चा चोरी को लेकर फैली अफवाह के दमन व जागरूकता को लेकर रविवार को आर्यभट्ट परिवार मंच, मसौढ़ी के तत्वावधान में बच्चा चोरी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान का शुभारंभ स्थानीय गांधी मैदान से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख रामाकांत रंजन किशोर एवं नगर पर्षद की अध्यक्ष सुनीता सिन्हा द्वारा […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : बच्चा चोरी को लेकर फैली अफवाह के दमन व जागरूकता को लेकर रविवार को आर्यभट्ट परिवार मंच, मसौढ़ी के तत्वावधान में बच्चा चोरी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान का शुभारंभ स्थानीय गांधी मैदान से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, प्रखंड प्रमुख रामाकांत रंजन किशोर एवं नगर पर्षद की अध्यक्ष सुनीता सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया.
अभियान गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट, संगतपर मुसहरी, मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौक पर समाप्त हुआ. अभियान में शामिल लोग ‘अफवाह को भगाना है, समरस समाज बनाना है’आदि नारे लगा रहे थे. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल क्षेत्र में बीते दिनों से व्याप्त बच्चाचोर की घटनाओं की अफवाहों से लोगों को बचने की सलाह देते हुए उन्हें कानून को हाथ में नहीं लेने की अपील की.
उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी पर बच्चाचोर होने का संदेह पैदा होता है तो वे तत्काल संबंधित थाना, एसडीओ व एसडीपीओ को इसकी सूचना दें, ताकि इसकी जांच पड़ताल की जा सके और दोषी सिद्ध होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. मुख्य पार्षद सुनीता सिन्हा, प्रमुख रामाकांत रंजन किशोर, आर्यभट्ट परिवार मंच के अध्यक्ष डाॅ एमके मंगल समेत अन्य वक्ताओं ने लोगों को जागरूक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




