पटना : 24 जुलाई को ही डीएम ने डीटीओ के खिलाफ की थी कार्रवाई की सिफारिश
Updated at : 04 Aug 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दरभंगा के इस्तीफा देने वाले जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ डीएम ने करीब 11 दिन पहले ही कार्रवाई की अनुशंसा दी थी. डीएम दरभंगा ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमीर सुबहानी को पत्र लिख कर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की थी. डीएम ने अपने पत्र में राजीव […]
विज्ञापन
पटना : दरभंगा के इस्तीफा देने वाले जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार के खिलाफ डीएम ने करीब 11 दिन पहले ही कार्रवाई की अनुशंसा दी थी. डीएम दरभंगा ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमीर सुबहानी को पत्र लिख कर कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की थी. डीएम ने अपने पत्र में राजीव कुमार के खिलाफ वहां के कार्यपालक अभियंता के घर तोेड़फोड़ करने तथा आचारण के प्रतिकूल कार्य करने का जिक्र किया है. डीएम की रिपोर्ट के मुताबिक डीटीओ ने पहले तो अफसर कॉलोनी लहेरियासराय स्थित सरकारी आवास में तोड़फोड़ की. इसके बाद भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को मनमाफिक काम करने को धमकाया.
जिलाधिकारी ने जब अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज दी तो दस दिन बाद जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार ने शुक्रवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया. डीटीओ पर आराेप है कि मनमाफिक काम कराने के लिये कनीय अभियंता पर दबाव बनाया. कनीय अभियंता ने नियम विरु्द्ध काम करने से मना कर दिया. इस पर डीटीओ ने कनीय अभियंता को धमकी दी. उसकी बाइक और कार्यपालक अभियंता की सरकारी गाड़ी को जब्त कर लिया. कार्यपालक अभियंता ने 23 जुलाई को इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा. डीएम ने एडीएम ( विभागीय जांच) दरभंगा को जांच करने के आदेश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




