ePaper

सांसद रमा देवी पर टिप्पणी मामले में बिहार महिला आयोग सांसद आजम खान को भेजेगा नोटिस

Updated at : 27 Jul 2019 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद रमा देवी पर टिप्पणी मामले में बिहार महिला आयोग सांसद आजम खान को भेजेगा नोटिस

पटना : लोकसभा में कार्यवाही के दौरान बिहार की सांसद रमा देवी पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर राज्य महिला आयोग सांसद आजम खान को नोटिस भेजेगा.आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि सांसद आजम खान के द्वारा सांसद रमा देवी के ऊपर द्विअर्थी भद्दी टिप्पणी की गयी. यह एक महिला के सम्मान […]

विज्ञापन

पटना : लोकसभा में कार्यवाही के दौरान बिहार की सांसद रमा देवी पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर राज्य महिला आयोग सांसद आजम खान को नोटिस भेजेगा.आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि सांसद आजम खान के द्वारा सांसद रमा देवी के ऊपर द्विअर्थी भद्दी टिप्पणी की गयी. यह एक महिला के सम्मान और स्वाभिमान को काफी आहत करता है. इसके लिए बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद आजम खान को नोटिस भेजने का निर्णय किया है. साथ ही किसी जिम्मेदार पद पर रहते हुए किसी महिला के विषय में ऐसी भावना रखनेवाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग करती है.

बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि आजम खान के सांसद रमा देवी के बयान पर संज्ञान लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष से उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि संसद का एक सदस्य, जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, वह संसद में रहने के योग्य नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन