दानापुर के एक दर्जन होटलों में पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 युवतियां बरामद

Author Sanjay kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

होटल में रेड करती पुलिस

Patna hotel raid: दानापुर और रूपसपुर के करीब एक दर्जन होटलों में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 10 युवतियों को बरामद किया गया है और आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

Patna hotel raid: दानापुर और रूपसपुर थाना क्षेत्र के एसकेपुरी, सगुना मोड़ और आरपीएस मोड़ समेत विभिन्न स्थानों पर स्थित करीब एक दर्जन होटलों में बुधवार को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कथित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान करीब 10 युवतियों को बरामद किया गया है, जबकि आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में दानापुर, शाहपुर और रूपसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न होटलों में छापेमारी की. इस दौरान दानापुर क्षेत्र से सात युवतियों और आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं रूपसपुर थाना क्षेत्र के आरपीएस मोड़ स्थित बुद्ध रेजिडेंसी होटल से तीन युवतियों और एक युवक को बरामद किया गया है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में कंडोम, यौन शक्तिवर्धक दवाएं, खाली शराब की बोतलें, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं. बरामद सामानों की जांच की जा रही है.

दूसरे राज्यों से लायी गयी थीं युवतियां

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आयी है कि कथित तौर पर दूसरे राज्यों से युवतियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. रूपसपुर थाना पुलिस द्वारा बरामद की गयी तीन युवतियां छत्तीसगढ़, गोरखपुर और पश्चिम बंगाल की रहने वाली बतायी जा रही हैं. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.

पूरे नेटवर्क की हो रही है जांच

डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया है. सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन