पटना: नौबतपुर में पुलिस चेकिंग का झांसा देकर युवक से 35 हजार रुपये और कीमती सामान की ठगी

Author Sumit kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

cctcv में कैद वारदात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नौबतपुर में शातिर ठगों ने एक युवक को पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर ठगी का शिकार बनाया. बाइक सवार युवकों ने युवक से ₹35 हजार नकद और कीमती सामान लूट लिया. ठगों ने उसे विश्वास में लेकर उसका सामान हड़प लिया.

विज्ञापन

Patna Robbery: पंजाब के लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करने वाले मंटू दास नौबतपुर में शातिर ठगों का शिकार हो गए. घर लौटने के दौरान वह बस से उतरकर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने का झांसा दिया. कुछ दूर जाने के बाद ठगों ने उन्हें पुलिस चेकिंग का भय दिखाकर 35 हजार रुपये नकद और कीमती सामान से भरा डब्बा लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन

पुलिस चेकिंग का झांसा देकर की ठगी

मंटू दास ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने कहा कि आगे पुलिस की सख्त चेकिंग चल रही है और सामान पर मुहर लगवाने के बाद ही जाने दिया जाएगा. विश्वास जीतने के लिए उन्होंने अपना एक बैग मंटू को थमा दिया और दावा किया कि उसमें 25 हजार रुपये रखे हुए हैं. इसके बाद ठग मंटू के 35 हजार रुपये नकद और कीमती सामान से भरा डब्बा लेकर मुहर लगवाने के बहाने चले गए.

बैग में मिले पुराने कपड़े

काफी देर तक दोनों युवकों के वापस नहीं लौटने पर मंटू दास को ठगी का एहसास हुआ. उन्होंने जब ठगों द्वारा दिया गया बैग खोला तो उसमें केवल फटे-पुराने कपड़े मिले. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन