पटना में 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, इस्कॉन मंदिर की ओर कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

Updated:
विज्ञापन

16 जुलाई को होगा जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna Jagannath Rath Yatra: पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. जानें विस्तृत जानकारी और वैकल्पिक मार्गों के बारे में.

विज्ञापन

Patna Jagannath Rath Yatra: पटना में गुरुवार को निकलने वाली भव्य भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष और अस्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह से रथयात्रा के समापन तक इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

जीपीओ फ्लाइओवर से नहीं जा सकेंगे वाहन

यातायात पुलिस उपाधीक्षक-1 नव वैभव ने बताया कि जीपीओ फ्लाइओवर से इस्कॉन मंदिर की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा जीपीओ के नीचे से भी इस्कॉन मंदिर की दिशा में वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. अदालतगंज स्थित भाजपा कार्यालय के बगल वाले मार्ग से भी इस्कॉन मंदिर की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है.

भीड़ बढ़ने पर कोतवाली टी-पॉइंट मार्ग भी हो सकता है बंद

कोतवाली टी-पॉइंट से इस्कॉन मंदिर जाने वाले मार्ग को फिलहाल पूरी तरह बंद नहीं किया गया है. हालांकि, रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर भी अस्थायी रूप से वाहनों का परिचालन रोका जा सकता है. यातायात पुलिस स्थिति के अनुसार निर्णय लेगी.

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की

यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि रथयात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके.

Also Read: पटना हाईकोर्ट ने कहा- महिला की छाती दबाना और सलवार हटाने की कोशिश दुष्कर्म का प्रयास नहीं, बल्कि लज्जा भंग का अपराध


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन