पटना के 150 सरकारी स्कूलों में 16 जुलाई से लाइव क्लास, JEE-NEET की भी फ्री तैयारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Government School: बिहार सरकार 16 जुलाई से पटना के सरकारी स्कूलों में बिहार स्कूल लाइव क्लासेज शुरू करने जा रही है. छात्रों को AI आधारित पढ़ाई, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट और JEE, NEET, CUET की तैयारी मिलेगी. साथ ही मॉडल स्कूलों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग भी शुरू होगी.

विज्ञापन

Bihar Government School: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी है कि 16 जुलाई 2026 से पटना के सरकारी स्कूलों में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' की शुरुआत होगी. पहले चरण में पटना के 150 सरकारी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा. इन लाइव क्लासेज के जरिए बच्चों को पढ़ाई आसान और बेहतर तरीके से कराई जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलाई के अंत तक 422 स्कूलों में पहुंचेगी सुविधा

लाइव क्लास के साथ छात्रों को AI आधारित पढ़ाई की सुविधा, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट और JEE, NEET व CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि जुलाई के अंत तक यह सुविधा पटना के सभी 422 सरकारी उच्च विद्यालयों तक पहुंचा दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पटना के 10 मॉडल विद्यालयों में JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू की जाएगी. आगे चलकर इसे 146 मॉडल विद्यालयों तक बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा शास्त्रीनगर स्थित बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी और वहां एस्ट्रो टर्फ बनाने की दिशा में भी काम शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: एयरपोर्ट, AI सेंटर, पुलिस दीदी... बिहार कैबिनेट के 25 बड़े फैसले जानिए


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन