छात्रों का हंगामा, फिर से नामांकन का मौका

Updated at : 27 Jul 2019 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों का हंगामा, फिर से नामांकन का मौका

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्रों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. कई कॉलेजों में भी छिटपुट हंगामे की खबर है. छात्र स्पॉट राउंड में वैसे छात्रों को भी आवेदन करने की छूट देने की मांग कर रहे थे जिन्होंने अब तक किसी कारण पीपीयू में आवेदन नहीं किया था. छात्रों का कहना था […]

विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मुख्यालय में छात्रों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. कई कॉलेजों में भी छिटपुट हंगामे की खबर है. छात्र स्पॉट राउंड में वैसे छात्रों को भी आवेदन करने की छूट देने की मांग कर रहे थे जिन्होंने अब तक किसी कारण पीपीयू में आवेदन नहीं किया था.

छात्रों का कहना था कि विवि द्वारा पोर्टल काफी पहले बंद कर दिया गया था, जिस वजह से वे आवेदन नहीं कर पाये. वहीं जबकि विवि में सीटें खाली हैं तो वैसे छात्रों को भी मौका दिया जाये जिनका अब तक आवेदन भी नहीं हो सका है और न ही कहीं एडमिशन मिला है. विवि ने सिर्फ पूर्व से रजिस्टर्ड छात्रों को ही नामांकन का मौका दिया था.
पूर्व रजिस्टर्ड छात्रों को आवेदन के लिए आज तक का मौका, इसके बाद बंद होगा पोर्टल
जो छात्र पूर्व से रजिस्टर्ड हैं उन्हें कॉलेजों में आवेदन करने के लिए शनिवार तक का मौका है. इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जायेगा. छात्रों से अपील की गयी है कि वे ऑफर लेटर को अपलोड कर लें और जहां जहां सीटें खाली हैं ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन कर दें.
पीपीयू में करीब 40 हजार से अधिक सीटें खाली हैं लेकिन स्थिति यह है कि कहीं सिर्फ सौ सीट बचे हैं तो वहां पहले दिन ही हजार से अधिक आवेदन आ गये हैं तो कहीं कोई पूछ भी नहीं रहा है. सारे छात्र सिर्फ पटना के आसपास के कॉलेजों में नामांकन लेना चाहते हैं. प्राइवेट एफिलिएटेड कॉलेज और दूर दराज के कॉलेज में आवेदन करने से छात्र बच रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन