पटना : एडमिट कार्ड पर फोटो मिक्सिंग कर दूसरे को बैठा पास करा रहे थे प्रतियोगी परीक्षाएं
Updated at : 25 Jul 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले गैंग सरगना धीरज समेत छह गिरफ्तार पटना : प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंटिंग करने वाले गैंग को पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से पकड़ा है. गैंग सरगना धीरज कुमार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी लोग एक स्कार्पियो में थे. पुलिस ने जब स्कार्पियो को रोकने के लिए […]
विज्ञापन
परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले गैंग सरगना धीरज समेत छह गिरफ्तार
पटना : प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंटिंग करने वाले गैंग को पटना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से पकड़ा है. गैंग सरगना धीरज कुमार समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी लोग एक स्कार्पियो में थे. पुलिस ने जब स्कार्पियो को रोकने के लिए संकेत दिया तो गाड़ी लेकर भागने लगे.
इस पर उसे दौड़ाकर पकड़ा गया. चेकिंग के दौरान गाड़ी से 9.34 लाख रुपये कैश बरामद किया गया. अभ्यर्थियों के एडमिड कार्ड व अन्य सामान बरामद किये गये. यह गैंग रेलवे समेत अन्य परीक्षाओं में सेटिंग करता है. यह लोग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को ले लेते हैं और फोटो मिक्सिंग के जरिये परीक्षा में असली के जगह स्कॉलर को बैठाते हैं. कई बार मिलते-जुलते चेहरों वालों को भी चुना जाता है.
परीक्षा पास कराने के नाम पर गैंग सरगना अाधी रकम पहले वसूलता है और बाकी रकम परीक्षा पास होने के बाद लेता है. विश्वास के तौर पर संबंधित अभ्यर्थियों के पेन कार्ड, पासबुक, डीएल, एटीएम कार्ड, चेक बुक को बंधक रखवा लेता है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. किसी-किस परीक्षा में इनकी सेटिंग है, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.
ये हुए गिरफ्तार
– धीरज कुमार, बरियारपुर मुंगेर.
– शिवकान्त कुमार, ईस्लामपुर, भागलपुर.
– अंकुर राज, आलमनगर, मधेपुरा.
– मनोहर कुमार, सुल्तानगंज, भागलपुर.
– सुनील कुमार, ईस्लामपुर, भागलपुर.
– रोहित कुमार, बरियारपुर, मुंगेर.
ये हुए बरामद
– 9.34 लाख कैश बरामद.
– एक र्स्कापियो गाड़ी.
– 7 मोबाइल फोन.
– कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र.
– प्रतियोगिता परीक्षा का 49 प्रवेश पत्र.
– वोटरआइडी, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेकबुक, डीएल, एटीएम कार्ड, डेविड कार्ड, बैंक पासबुक.
दोबारा लेगी रिमांड पर पकड़े गये अपराधियों को दोबारा पुलिस रिमांड पर लेगी. इन अपराधियों से पूछताछ करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया जायेगा. लेकिन दाेबारा इन्हें रिमांड पर लिया जायेगा. पुलिस का मानना है कि यह गैंग काफी बड़ा है. इसके सभी सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है.
पास की थी परीक्षा पर नहीं छोड़ा धंधा
सबसे बड़ी बात यह है कि इस धंधे में शामिल लोग खुद स्कॉलर हैं. कई प्रतियोगी परीक्षा को पास किया लेकिन नौकरी करने नहीं गये. पुलिस की पूछताछ में धीरज ने इस बात को कबूल किया है. धीरज ने कहा कि वह इस धंधे के जरिये ही अधिक पैसा कमा लेता है, सरकारी नौकरी करने की जरूरत ही नहीं हैं. फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है.
इस बार 20 अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करवा चुका है गैंग
प्रतियाेगी परीक्षा में सेटिंग कराने वाले धीरज ने एसएससी द्वारा आयोजित जनरल ड्यूटी कांस्टेबिल की परीक्षा में इस बार करीब 20 अभ्यर्थियों को पास करा चुका है. पुलिस की पूछताछ में हिमांशु नाम के दलाल की जानकारी मिली है. हिमांशु यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है.
हिमांशु के माध्यम से इस बार प्रयागराज और बनारस के अभ्यर्थियों से धीरज गैंग ने सेटिंग किया था. परीक्षा पास कराने के बाद हिमांशु से पैसा लेकर यह लोग पटना आये थे. यहां बता दें कि एसएससी की परीक्षा पास करने वाले लोग केंद्रीय पुलिस बल में जाते हैं. इसमें आसाम राइफल्स, एनआइए भी शामिल है. धीरज ने बताया कि वह झारखंड में इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर चुका है लेकिन वह पुलिस विभाग नहीं ज्वाइन किया. धीरज के पास अकूत संपत्ति है. पुलिस उसके संपत्ति की जांच करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




