पटना : लालू से राजनीतिक निर्देश लेने को मिलते हैं राजद नेता : सुशील मोदी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2019 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि राजद के नेता स्वास्थ्य का हाल जानने के नाम पर लालू प्रसाद से राजनीतिक निर्देश ले रहे हैं. राजद नेताओं कि पूरी कोशिश जेल में बंद लालू से राजनीतिक निर्देश प्राप्त करने की होती है. जिन्होंने कभी जेल से बिहार की सरकार चला कर […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि राजद के नेता स्वास्थ्य का हाल जानने के नाम पर लालू प्रसाद से राजनीतिक निर्देश ले रहे हैं. राजद नेताओं कि पूरी कोशिश जेल में बंद लालू से राजनीतिक निर्देश प्राप्त करने की होती है. जिन्होंने कभी जेल से बिहार की सरकार चला कर राज्य का कबाड़ा किया और संविधान की धज्जियां उड़ायीं, वे इसी हुनर का इस्तेमाल कर पार्टी चला रहे हैं.
एक सजायाफ्ता के सरकार चलाने से जब राज्य का कल्याण नहीं हुआ, तो ऐसे व्यक्ति को पद पर बनाये रखने से पार्टी का क्या भला होगा? डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार को शर्मसार करने वाले 1000 करोड़ के चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से रांची में मुलाकात करने के बाद उनकी पार्टी के नेताओं ने सजा की अवधि और जमानत जैसे न्यायिक मामलों में राजनीतिक टिप्पणी करने को अपने व्यवहार में शामिल कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










