ePaper

बाढ़ पर बोले मंत्री संजय झा, नेपाल में बारिश से उत्पन्न हुई समस्या, नदियों को जोड़ने पर विचार कर रही सरकार

Updated at : 20 Jul 2019 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पर बोले मंत्री संजय झा, नेपाल में बारिश से उत्पन्न हुई समस्या, नदियों को जोड़ने पर विचार कर रही सरकार

पटना / दरभंगा : बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दरभंगा के परिसदन में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत की समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद टूटी सड़क की मरम्मत में तेजी लाएं. साथ ही […]

विज्ञापन

पटना / दरभंगा : बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने दरभंगा के परिसदन में जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत की समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद टूटी सड़क की मरम्मत में तेजी लाएं. साथ ही शहरी सुरक्षा तटबंध की स्थिति के आकलन के लिए विभागीय अभियंताओं को भेजने की बात कही.

मंत्री संजय झा ने कहा कि बिहार में समस्या पैदा नहीं हुई है. नेपाल में अधिक बारिश होने से समस्या उत्पन्न हुई है. साथ ही कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है. बाढ़ से बचाव के लिए बिहार सरकार नदी जोड़ो परियोजना पर भी विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य क्षतिग्रस्त हुए बांधों की मरम्मत करना है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नये सुरक्षा बांधों का निर्माण कराया जायेगा. साथ ही कहा कि सूबे में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक सप्ताह के अंदर पीड़ितों के खाते में छह-छह हजार रुपये भेज दिये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन