पटना :मुख्यमंत्री को समाज के साथ-साथ पर्यावरण की भी चिंता : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पर्यावरण को लेकर बड़ी चिंता जतायी है. पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को लेकर सभी दलों की बैठक बुलायी. सूखा को लेकर विधानमंडल के सभी सदस्यों से सुझाव लिया और राय भी पूछी. उननको समाज के […]
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पर्यावरण को लेकर बड़ी चिंता जतायी है. पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को लेकर सभी दलों की बैठक बुलायी.
सूखा को लेकर विधानमंडल के सभी सदस्यों से सुझाव लिया और राय भी पूछी. उननको समाज के साथ पर्यावरण की भी चिंता रहती है. संजय सिंह ने कहा कि जो बिहार सोचता है, जो बिहार करता है, उसे देश फॉलो करता है. उन्होंने 2005 के बाद इसी नीति पर काम किया. उनकी महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक हर घर नल जल योजना का असर आम बजट 2019 में भी दिखा. केंद्र सरकार ने नीतीश सरकार की इन योजनाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना को अपनाने की बात कही. वहीं नीतीश कुमार ने साफ कह दिया कि माता-पिता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. शिकायत पर जेल हो सकती है. बिहार सरकार की साइकिल और पोशाक योजना को तो दूसरे राज्य भी अपना रहे हैं. वहीं वृद्धजन पेंशन का लाभ लेने के लिए जाति और आय का बंधन नहीं रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




