पटना : बेटे ने रोज खर्च देने में असमर्थता जतायी तो मां ने गुस्से में खा लिया जहर, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मामला बिहटा थाने के अम्हारा का, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत पटना : बिहटा थाने के अम्हारा गांव में 55 वर्षीय शकुंतला देवी ने अपने बड़े बेटे बसंत चौधरी द्वारा प्रतिदिन घर खर्च देने में असमर्थता जताने पर गुस्से में आ कर जहर खा लिया. यह घटना 11 जुलाई की देर रात घटित हुई. […]
विज्ञापन
मामला बिहटा थाने के अम्हारा का, पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत
पटना : बिहटा थाने के अम्हारा गांव में 55 वर्षीय शकुंतला देवी ने अपने बड़े बेटे बसंत चौधरी द्वारा प्रतिदिन घर खर्च देने में असमर्थता जताने पर गुस्से में आ कर जहर खा लिया. यह घटना 11 जुलाई की देर रात घटित हुई. शकुंतला देवी को इलाज के लिए पहले बिहटा अस्पताल ले जाया गया और वहां ठीक नहीं हुई तो पीएमसीएच लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. इस घटना के संबंध में शकुंतला देवी के छोटे बेटे मुकेश चौधरी का पीएमसीएच टीओपी प्रभारी अमित कुमार द्वारा बयान लिया गया.
जिसमें यह बात सामने आयी कि शकुंतला देवी ने अपने बड़े बेटे से घर खर्च के लिए पैसे मांगे. इस पर बड़े बेटे ने असमर्थता जतायी और यह जानकारी दी कि वह मात्र छह-सात हजार रुपये ही कमाता है. इसलिए प्रतिदिन घर खर्च देना उससे संभव नहीं है. इसी बात से इन्कार
कर शकुंतला देवी ने जहर खा लिया और फिर उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










