पटना : अकेली बालिका से पेंटर ने किया दुष्कर्म, घरवालों का आरोप, केस उठाने की मिल रही धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2019 9:12 AM
विज्ञापन
पटना : राजीवनगर इलाके में 12 साल की बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है. बालिका के माता-पिता बाहर गये हुए थे. वह घर में अकेली थी. इस दौरान पेंटर संतोष शाह (35 साल) ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही अंदर […]
विज्ञापन
पटना : राजीवनगर इलाके में 12 साल की बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है.
बालिका के माता-पिता बाहर गये हुए थे. वह घर में अकेली थी. इस दौरान पेंटर संतोष शाह (35 साल) ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खुलते ही अंदर घुस गया. उसने जल्दी से दरवाजा बंद कर दिया और बालिका का मुंह दुपट्टे से बांध दिया. इसके बाद संतोष ने बालिका के साथ रेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. घटना के बाद वह फरार हो गया था. मंगलवार को पीड़िता की मां जब घर लौटी तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. इस पर राजीवनगर थाने में आवेदन दिया गया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पीड़िता परिवार वैशाली जिले का रहने वाला है. राजीव नगर में भाड़े के मकान में रहता है.
थानेदार ने सीनियर अधिकारियों को नहीं दी जानकारी : रेप की बड़ी वारदात होने के बाद भी थानेदार निशांत कुमार ने अपने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी. इस बात से सीनियर अधिकारी नाराज हैं. थानेदार के खिलाफ जांच की जा रही है.
पीड़िता के परिवार को केस उठाने की धमकी : पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी मिल रही है. केस उठाने की धमकी मिल रही है. वहीं पीड़िता के पिता ने कहा है कि आरोपित को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










