नाबालिग लड़कियों के साथ जघन्य अपराधों में सजा में देरी को लेकर बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस

पटना / नयी दिल्ली : नाबालिगों के साथ जघन्य अपराधों में अभियुक्तों को सजा में देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने संसद में आवाज उठायी है. आरके सिन्हा ने राज्यसभा में नाबालिग लड़कियों के साथ जघन्य अपराधों में सजा में देरी पर शून्यकाल नोटिस दिया है. मालूम हो […]
पटना / नयी दिल्ली : नाबालिगों के साथ जघन्य अपराधों में अभियुक्तों को सजा में देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने संसद में आवाज उठायी है. आरके सिन्हा ने राज्यसभा में नाबालिग लड़कियों के साथ जघन्य अपराधों में सजा में देरी पर शून्यकाल नोटिस दिया है.
BJP MP RK Sinha has given Zero Hour Notice in Rajya Sabha over delay in punishment in heinous crimes against minor girls.
— ANI (@ANI) July 9, 2019
मालूम हो कि राजस्थान विधानसभा में एक दिन पहले ही सोमवार को जयपुर में सात साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर हंगामा हुआ था. हंगामे के कारण अध्यक्ष सदन की कार्यवाही भी थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी. बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने सदन में स्थगन प्रस्ताव के जरिये मामला उठाते हुए कहा था कि आरोपित 65 बार दुष्कर्म की घटनाओं में वांछित है. लेकिन, मुख्यमंत्री को प्रदेश में मासूमों के साथ हो रही दरिंदगी पर ध्यान देने का उनके पास समय नहीं है. वह पार्टी के मुखिया को मनाने के लिए 65 बार दिल्ली की यात्रा कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




