पटना : युवा जदयू पांच लाख सदस्य बनायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : युवा जदयू राज्य में पांच लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनायेगा. 20 हजार लोगों को क्रियाशील सदस्य बनाया जायेगा. युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हमारा संगठन […]
विज्ञापन
पटना : युवा जदयू राज्य में पांच लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनायेगा. 20 हजार लोगों को क्रियाशील सदस्य बनाया जायेगा. युवा जदयू की राज्य कार्यकारिणी की पार्टी कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हमारा संगठन अनुशासित है.
समाज को भी अनुशासन और स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाने के प्रति संवेदनशील है. संगठन शराब छोड़ो, दूध पीओ की मुहिम चला रहा है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व से प्रभावित होकर बिहार के लाखों युवा जदयू से जुड़ने को बेताब हैं. पार्टी के सदस्यता अभियान में युवा जदयू बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लोकसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया गया.
बैठक में चमकी बुखार एवं लू से असामयिक निधन पर संवेदना प्रकट की गयी. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सेतु, प्रियरंजन पटेल, अप्सरा मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










