पटना : 13 पोलटेकनिक कॉलेजों में प्राचार्य पदस्थापित
Updated at : 08 Jul 2019 9:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 13 पोलटेकनिक कॉलेजों में प्रार्चाय पदस्थापित किये गये हैं. इसमें नौ पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, जबकि चार का स्थानांतरण किया गया है. डॉ नित्यानंद प्रसाद को राजकीय पोलटेकनिक गया, डॉ कमलेश कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, डॉ विकास प्रसाद को डेहरी ओन सोन, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा को मोतिहारी अतिरिक्त प्रभार बेतिया, डॉ […]
विज्ञापन
पटना : 13 पोलटेकनिक कॉलेजों में प्रार्चाय पदस्थापित किये गये हैं. इसमें नौ पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, जबकि चार का स्थानांतरण किया गया है.
डॉ नित्यानंद प्रसाद को राजकीय पोलटेकनिक गया, डॉ कमलेश कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, डॉ विकास प्रसाद को डेहरी ओन सोन, डॉ अंजनी कुमार मिश्रा को मोतिहारी अतिरिक्त प्रभार बेतिया, डॉ विमलेश कुमार को औरंगाबाद, डॉ राजेश कुमार रंजन को लखीसराय, डॉ सुशील कुमार को टेकारी गया, डॉ ठाकुर संजय कुमार को वैशाली, डॉ अनिल कुमार सिंह को राजकीय पोलटेकनिक छपरा में तैनात किया गया है.
विभाग ने डॉ वरुण कुमार राय को दरभंगा अतिरिक्त प्रभार सीतामढ़ी, डॉ अनिल कुमार सिंह को फुलवारीशरीफ अतिरिक्त प्रभार राजकीय महिला पोलटेकनिक मुफ्फरपुर, डॉ चंद्रशेखर सिंह को नवीन राजकीय पोलटेकनिक पटना-13 व डॉ फजले सरवर को राजकीय पोलटेकनिक मुंगेर में पदस्थापित किया है. राजकीय पोलटेकनिक गोपालगंज के प्रभारी प्राचार्य रेवती रमण झा अपने कार्यों के अतिरिक्त ब्रजकिशोर नारायण सिंह राजकीय पोलटेकनिक गोपालगंज के प्राचार्य के प्रभार में अगले आदेश तक बने रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




