ePaper

नीतीश कुमार की उपस्थिति में झारखंड के चार नेता जदयू में हुए शामिल

Updated at : 07 Jul 2019 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार की उपस्थिति में झारखंड के चार नेता जदयू में हुए शामिल

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कीउपस्थितिमें आज झारखंड के चार नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता प्रेम कटारूका, जेएमएम जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरूण मंडल, जेवीएम के मनोज यादव और जेएमएम के प्रभात कुमार प्रभाकर […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कीउपस्थितिमें आज झारखंड के चार नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की. इनमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता प्रेम कटारूका, जेएमएम जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अरूण मंडल, जेवीएम के मनोज यादव और जेएमएम के प्रभात कुमार प्रभाकर शामिल हैं. इस अवसर पर झारखंड प्रभारी अरूण कुमार सिंह, झारखंड के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, रामाशीष कुमार एवं संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ उपस्थित थे.

वहीं, इस मौके पर झारखंड जदयू के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह एवं पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रेम कटारूका, अरूण मंडल, मनोज यादव एवं प्रभात कुमार प्रभाकर के जदयू में शामिल होने से झारखंड प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में जदयू का परचम लहरायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन