ePaper

भाजपा पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं राहुल गांधी : सुशील मोदी

Updated at : 06 Jul 2019 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं राहुल गांधी : सुशील मोदी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट करकहा कि राहुल गांधी ने जनता को गुमराह कर लोकसभा का चुनाव जीतने की कोशिश में सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए न केवल देश के ईमानदार प्रधानमंत्री को चोर कहा, बल्कि मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों को चोर बताया था, इसलिए उन्हें […]

विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट करकहा कि राहुल गांधी ने जनता को गुमराह कर लोकसभा का चुनाव जीतने की कोशिश में सारी मर्यादाओं को तोड़ते हुए न केवल देश के ईमानदार प्रधानमंत्री को चोर कहा, बल्कि मोदी सरनेम वाले लाखों लोगों को चोर बताया था, इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा. अब मानहानि के मामले में माफी मांगने के बजाय वे खुद को पीड़ित दिखाने के लिए भाजपा पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं.

सुशील मोदी ने आगे कहा, जो दल लोकतंत्र की बात बड़े जोर से बोलता है, उसे यह भी बताना चाहिए कि स्थापना के बाद से 23 साल तक उसने एक ही व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों बनाये रखा? इतना ही नहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सजायाफ्ता होने, जेल जाने और गंभीर रूप से बीमार होने के बाद भी न उन्हें हटाया गया, न उनके परिवार के बाहर से नया नेतृत्व उभरने दिया गया. उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में करारी हार भी ऐसे दल को लोकतंत्रिक मूल्यों के प्रति लौटाने में नाकाम रही, फिर भी वे गरीबों को धोखा देकर सत्ता में लौटने के सपने देख रहे हैं.

राजदपर हमलाबोलते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने, जाति-धर्म के नाम पर जोड़-तोड़ करने और बेनामी संपत्ति से जुटाये पैसे चुनाव में झोंक कर भी जो लोग ईमानदार मतदाताओं को खरीद नहीं पाये, वे अपनी महापराजय स्वीकार करने के बजाय वोटर को बिकाऊ और कार्यकर्ताओं को लालची बता रहे हैं. जनादेश पर लांछन लगाने वाले लोग जनता का भरोसा नहीं जीत सकते.

ये भी पढ़ें… मानहानि मामले में जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी ने खाया मशाल डोसा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन