पटना : उत्क्रमित विद्यालय के माध्यमिक शिक्षकों को नियमित वेतन
Updated at : 06 Jul 2019 4:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के उत्क्रमित विद्यालयों के करीब 3300 माध्यमिक शिक्षकों को जल्द ही नियमित वेतन देने की व्यवस्था सरकार करेगी. यह जानकारी विधान परिषद में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में दिया. उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार करती […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के उत्क्रमित विद्यालयों के करीब 3300 माध्यमिक शिक्षकों को जल्द ही नियमित वेतन देने की व्यवस्था सरकार करेगी. यह जानकारी विधान परिषद में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में दिया.
उन्होंने कहा कि वेतन का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार करती है, लेकिन केंद्र से राशि नहीं मिली है. वहीं लोकसभा चुनाव के कारण केवल चार महीने का लेखानुदान पास हुआ था. अब बजट जा रहा है, इन शिक्षकों को राज्य सरकार नियमित वेतन की व्यवस्था करेगी. इधर, विधानसभा की दूसरी पाली शायराना अंदाज में शुरू हुई.
शिक्षा मंत्री ने शिक्षा बजट पर विपक्ष को सदन में उपस्थित रहने की अपील शायराना अंदाज में किया. उन्होंने राजद सदस्यों को कहा कि यूं ही पहलू में बैठे रहो, आज जाने की जिद न करो. हालांकि, विपक्षी सदस्य उनकी अपील को नहीं माने और बजट पास होने के ठीक पांच मिनट पहले सदन छोड़कर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




