मॉनसून सत्र : 21 बैठकों में होगी जनता की समस्याओं पर चर्चा

जनसमस्या का निराकरण ही लोकतंत्र की खूबसूरती : विजय कुमार चौधरी पटना : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सदन में बिहार की जनता के हित के मुद्दे व सदस्यों को अपने क्षेत्र के मुद्दों को उजागर करने का मौका मिलता है. […]
- जनसमस्या का निराकरण ही लोकतंत्र की खूबसूरती : विजय कुमार चौधरी
पटना : बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि सदन में बिहार की जनता के हित के मुद्दे व सदस्यों को अपने क्षेत्र के मुद्दों को उजागर करने का मौका मिलता है. इस सत्र में समस्याओं के निराकरण कराने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. इस समय का सही उपयोग करें. जनता की समस्याओं का निराकरण ही लोकतंत्र की खूबसूरती है.
सदन को उन्होंने बताया कि इस सत्र में 21 बैठकें होंगी, जिसमें 2019-20 के बजट, अन्य वित्तीय कार्य के अलावा राजकीय विधेयक व गैर सरकारी संकल्प लिये जायेंगे. उन्होंने सदन को सुचारु व सफल संचालन के लिए सभी सदस्यों से सकारात्मक सहयोग की अपील की.
ललन पासवान व सुधांशु शेखर को मिली जदयू की मान्यता
विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को रालोसपा के सदस्य रहे ललन पासवान (चेनारी विधानसभा) और सुधांशु शेखर (हरलाखी विधानसभा) को सदन में जदयू सदस्य के रूप में मान्यता दिये जाने की सूचना दी.अध्याशी सदस्य मनोनीत : अध्यक्ष ने सत्र के लिए पांच अध्याशी सदस्य वीरेंद्र कुमार सिंह, मो नेमतुल्लाह, तार किशोर प्रसाद, अशोक कुमार और रंजू गीता को मनोनीत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




