जिले के 13 शिक्षकों का हुआ स्थानांतरण

Published by : AMBER MD Updated At : 06 Oct 2025 6:06 PM

विज्ञापन

जिन शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हुआ है, उन्हें चुनाव बाद स्कूल ट्रांसफर किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना जिले में 13 शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी की गयी है. इन सभी शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित कर दिया गया है. बाकी बचे शिक्षकों का स्थानांतरण बिहार विधानसभा चुनाव के बाद किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि स्थानांतरण के लिए चार हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें 1290 शिक्षकों के स्थानांतरण के सूची तैयारी की गयी है. जिन शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हुआ है, उन्हें चुनाव बाद स्कूल ट्रांसफर किया जायेगा. इस सूची में गंभीर बीमारी से ग्रसित और दिव्यांगता वाले शिक्षक शामिल हैं. जो शिक्षक बीमार या दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं, उनका स्थानांतरण प्राप्त आवेदन के आधार पर नजदीक के स्कूल में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन