पटना एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ायी महिला यात्री
Updated at : 26 Jun 2019 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक महिला हवाई यात्री कारतूस के साथ पकड़ी गयी. महिला का नाम शालिनी ओझा है, जो गो एयर की फ्लाइट G8134 से दिल्ली जा रही थी. उसके साथ डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी थी. शाम 4:30 में जब वह गो एयर के काउंटर पर अपना लगेज स्कैन […]
विज्ञापन
पटना : पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक महिला हवाई यात्री कारतूस के साथ पकड़ी गयी. महिला का नाम शालिनी ओझा है, जो गो एयर की फ्लाइट G8134 से दिल्ली जा रही थी. उसके साथ डेढ़ वर्ष की एक बच्ची भी थी. शाम 4:30 में जब वह गो एयर के काउंटर पर अपना लगेज स्कैन करवा रही थी तो जांच पदाधिकारी को उसके बैग में प्वाइंट 38 बोर का एक कारतूस मिला.
महिला के पास ऐसे कारतूस का इस्तेमाल करनेवाले किसी हथियार का लाइसेंस नहीं था. लिहाजा गो एयर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया. शालिनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो गुड़गांव में सीनियर कंसल्टेंट के रूप के कार्यरत है. वह गो एयर के सुरक्षाकर्मियों, सीआइएसएस और पुलिस के समक्ष बार-बार खुद को निर्दोष और मामले से पूरी तरह अनभिज्ञ बता रही है.
महिला की मानें तो उसके बैग में किसी और ने यह कारतूस रख दिया होगा. एयरपोर्ट थानाध्यक्ष केशव कुमार ने कहा कि एफआइआर दर्ज कर ली गयी है और जांच के बाद ही महिला के दोषी या निर्दोष होने के बारे में कुछ कहा जा सकेगा. महिला का ससुराल सीवान है और वह अपने पति के साथ गुड़गांव में रहती है. पटना में वह अपने बहन के यहां आयी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




