ePaper

पटना : पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग में एमसीआइ की टीम ने किया निरीक्षण

Updated at : 22 Jun 2019 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग में एमसीआइ की टीम ने किया निरीक्षण

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजियोलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि सब कुछ ठीक रहा, तो इस सत्र से फिजियोलॉजी विभाग में छह सीटों पर पीजी की पढ़ाई हो सकती है. यह कहना है प्रिंसिपल डॉ रामजी प्रसाद सिंह व संबंधित विभाग के […]

विज्ञापन
पटना : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजियोलॉजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि सब कुछ ठीक रहा, तो इस सत्र से फिजियोलॉजी विभाग में छह सीटों पर पीजी की पढ़ाई हो सकती है. यह कहना है प्रिंसिपल डॉ रामजी प्रसाद सिंह व संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह का.
दरअसल पीजी की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम पहुंची. टीम ने क्लास से लेकर छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं आदि का जायजा लिया.
डॉ राजीव ने कहा कि सीमित संसाधन के बावजूद टीम खुश हो कर लौटी और अब पांच की जगह पर छह सीटों पर पढ़ाई करने की अनुमति मिल सकती है. निरीक्षण के दौरान विभाग के सभी सीनियर रेजीडेंट, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन