पीएम को पत्र लिखकर डॉ ठाकुर ने किया आग्रह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2019 5:16 AM

विज्ञापन

पटना : सांसद पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर ने चमकी बुखार के मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पीएम से मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का दौरा कर बच्चों के हालात को जानने का अनुरोध किया है. चमकी बुखार से बच्चों की लगातार हो रही मौत से जुड़े घटना से पीएम को अवगत कराते […]

विज्ञापन

पटना : सांसद पद्मश्री डॉ सीपी ठाकुर ने चमकी बुखार के मामले को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पीएम से मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच का दौरा कर बच्चों के हालात को जानने का अनुरोध किया है. चमकी बुखार से बच्चों की लगातार हो रही मौत से जुड़े घटना से पीएम को अवगत कराते हुए नौ बिंदुओं पर ध्यान देने का अनुरोध भी केंद्र सरकार से किया है.

उन्होंने पीएम से इस मामले पर गंभीरता से अनुरोध करने को कहा है. उन्होंने लिखा है कि मासूमों की मौत से मुजफ्फरपुर गुस्से में उबल रहा है और यही वजह है कि 18 जून को जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे, तो उन्हें गुस्से का सामना करना पड़ा. बिहार में एइएस के मृतक व पीड़ित बच्चों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का भी आग्रह किया है. डॉ ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में एम्स की तर्ज पर अस्पताल बनाने व एक बॉयोकेमिकल लैबोरेट्री की भी जरूरत पर बल दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन