पटना : लोजपा में होगा संगठन का पुनर्गठन, दिल्ली में होगी बैठक

Updated at : 18 Jun 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लोजपा में होगा संगठन का पुनर्गठन, दिल्ली में होगी बैठक

पटना : लोजपा में संगठन के नये सिरे से गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. पार्टी सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है. इसमें संगठन की नयी सिरे से जिम्मेदारियां निर्धारित की जायेंगी. बीते गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर, महासचिव सह प्रवक्ता […]

विज्ञापन
पटना : लोजपा में संगठन के नये सिरे से गठन की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. पार्टी सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बुधवार को दिल्ली में बैठक बुलाई है. इसमें संगठन की नयी सिरे से जिम्मेदारियां निर्धारित की जायेंगी.
बीते गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर, महासचिव सह प्रवक्ता विष्णु पासवान सहित करीब 100 पदाधिकारी- कार्यकारिणी सदस्यों ने लोजपा को छोड़ दिया था. इसमें कई लोगों के पास पार्टी में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी थी. पार्टी के एक नेता ने बताया कि पार्टी के सुप्रीमो सोमवार को तिरुपति बालाजी के दर्शन कर दिल्ली पहुंच गये हैं. प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, लोजपा सांसद और कई पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचना शुरू हो गये हैं. बुधवार की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन