ePaper

मोकामा : कड़ी धूप में घर से निकलना हुआ दूभर

Updated at : 18 Jun 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
मोकामा : कड़ी धूप में घर से निकलना हुआ दूभर

मोकामा : मोकामा व आसपास के इलाके में कड़ी धूप में घर से निकलना दूभर हो रहा है. लोग जरूरी काम को भी दरकिनार कर घर में दुबके रहना मुनासिब समझ रहे हैं. सुबह आठ बजे के बाद सूर्य की तपिश बेतहाशा बढ़ने लगती है. वहीं गर्म हवा शाम तक लोगों को झुलसा रही हैं. […]

विज्ञापन
मोकामा : मोकामा व आसपास के इलाके में कड़ी धूप में घर से निकलना दूभर हो रहा है. लोग जरूरी काम को भी दरकिनार कर घर में दुबके रहना मुनासिब समझ रहे हैं. सुबह आठ बजे के बाद सूर्य की तपिश बेतहाशा बढ़ने लगती है. वहीं गर्म हवा शाम तक लोगों को झुलसा रही हैं. इतना ही नहीं गर्म हवा का असर देर रात तक बना रहता है. दोपहर में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम जाती है.
इलाके में प्रचंड गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. इसका असर बाजार पर भी पड़ा है. बाजार की दुकानों के खुलने के समय तक गर्मी का प्रकोप परवान चढ़ जाता है. वहीं ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार शाम तक बैठे हुए नजर आते हैं. मोकामा बाजार में गत कई दिनों की तरह सोमवार की दोपहर 12 बजे सन्नाटा पसरा रहा. दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे थे. कई दुकानें बंद भी नजर आयीं.
इस बाबत दुकानदारों ने बताया कि लग्न का समय है. इसके बावजूद गर्मी की वजह से ग्राहकों का टोटा है. शाम में छह बजे के बाद ग्राहकों का बाजार में आवागमन शुरू होता है, लेकिन सुदूर ग्रामीण इलाकों से कुछ लोग ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.
इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. फल विक्रेताओं ने कहा कि एक ओर गर्मी की वजह से ग्राहकों में कमी आ गयी है. वहीं दूसरी ओर फल भी खुले धूप में बेकार हो जा रहे हैं. रोहिणी नक्षत्र बीतने के बाद भी सूर्य की किरणें आंखें तरेर रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन