ePaper

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी का दिया निर्देश

Updated at : 16 Jun 2019 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी का दिया निर्देश

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी गंभीरता से करने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने दिल्ली निवास में जेवीएम नेता प्रवीण सिंह, रांची के प्रो शहीद हसन, जमशेदपुर के इरफान खान और हरेलाल […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी गंभीरता से करने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने दिल्ली निवास में जेवीएम नेता प्रवीण सिंह, रांची के प्रो शहीद हसन, जमशेदपुर के इरफान खान और हरेलाल महतो को जदयू में शामिल किया.

इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू, प्रदेश प्रभारी सह बिहार के मंत्री रामसेवक सिंह, सहप्रभारी अरुण कुमार सिंह और वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतो मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन