आज जारी होगा सीबीएसइ 12वीं का रिजल्ट

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 13 मई (बुधवार) को जारी होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 13 मई (बुधवार) को जारी होगा. यह परीक्षा परिणाम मंगलवार को ही जारी होना था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे जारी नहीं किया जा सका. बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम अधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic या cbse.gov.in पर देख सकते हैं. वेबसाइट पर अत्यधिक लोड होने की वजह से विद्यार्थी डिजिलॉकर और उमंग एप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से स्कूलों को छह अंकों का सिक्योरिटी पिन भी जारी किया गया है. इसकी मदद से विद्यार्थी अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही 15 अप्रैल को जारी किया जा चुका है. इसके बाद से 12वीं के विद्यार्थियों को अपने स्कोरकार्ड का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन