पटना : नल-जल के तहत लगी बाेरिंग से मिलेगा फायर ब्रिगेड को पानी
Updated at : 10 Jun 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गर्मी बढ़ते ही अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती है. अग्निशमन की गाड़ी को पानी की कमी नहीं हो, इसको लेकर विभाग सरकारी बाेरिंग के पास फायर हार्डेन लगायेगा. यह मशीन उस जगह लगायी जायेगी, जहां सरकारी नल-जल योजना की बोरिंग लगायी जायेगी. विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां नल-जल योजना […]
विज्ञापन
पटना : गर्मी बढ़ते ही अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती है. अग्निशमन की गाड़ी को पानी की कमी नहीं हो, इसको लेकर विभाग सरकारी बाेरिंग के पास फायर हार्डेन लगायेगा. यह मशीन उस जगह लगायी जायेगी, जहां सरकारी नल-जल योजना की बोरिंग लगायी जायेगी.
विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां नल-जल योजना के तहत बोरिंग का काम पूरा हो गया हो, वहां दोबारा से ठेकेदार से काम कराकर इसे लगाया जाये. सभी ठेकेदार जब काम पूरा कर लेंगे, तो अधिकारी स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट बनायेंगे. इस काम को अगले दो महीना में पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
अलग से मिलेगी राशि : जहां बोरिंग
का काम पूरा हो गया होगा. वहां दोबारा से ठेकेदार के माध्यम से काम कराना है. इसके लिए विभाग अलग से ठेकेदार को पैसा देगा. वहीं जहां नया काम होना है, वहां फायर हार्डेन लगाये बिना काम को पूरा नहीं माना जायेगा और ठेकेदार काे पैसा भी विभागीय स्तर पर पास नहीं किया जायेगा. पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि गर्मी में अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं. अगर सूबे में कहीं आग लग जाये, तो अग्निशमन की गाड़ी को पानी की कमी नहीं हो, इस कारण से यह निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




