पटना : टैंकर से घरों तक पानी पहुंचाने का अफसरों को निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : आपदा विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत स्तर पर टैंकर की व्यवस्था करें. जहां पानी की किल्लत है, वहां घरों में पानी टैंकर से पहुंचाया जाये. पेयजल संकट झेल रहे 23 जिलों के 280 प्रखंडों में अधिकारियों को विशेष नजर रखने का निर्देश […]
विज्ञापन
पटना : आपदा विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पंचायत स्तर पर टैंकर की व्यवस्था करें. जहां पानी की किल्लत है, वहां घरों में पानी टैंकर से पहुंचाया जाये.
पेयजल संकट झेल रहे 23 जिलों के 280 प्रखंडों में अधिकारियों को विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी अभियंताओं को क्रिटिकल पंचायतों में कैंप करने का निर्देश दिया गया है. क्रिटिकल पंचायत के सभी चापाकल ठीक से काम करें, इसके लिए मोबाइल टीम को जिम्मेदारी सौंपी गयी है. हर घर नल का जल योजना के तहत हो रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है. विभाग ने जिलों में तैनात सभी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि वह अपने ब्लॉक में चलंत टीम के माध्यम से निरीक्षण करें.
चापाकल को ठीक करें और रिपोर्ट विभाग को भेजें. डीएम को जल स्तर पर नजर रखने काे कहा गया है. नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा में अधिकािरयों की विशेष तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










