पटना : अनुमंडलों में जुलाई से शुरू होंगे टैली व जीएसटी सेंटर, एक साल में एक लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

पटना : श्रम संसाधन विभाग एक जुलाई से बिहार के सभी अनुमंडल मुख्यालयों में टैली व जीएसटी एवं इंस्टीट्यूट खोलेगा. विभाग ने 14 अनुमंडल के मुख्यालयों से इसकी शुरुआत एक जुलाई से करने का निर्णय लिया है. इस इंस्टीट्यूट में कौशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को 140 घंटे का प्रशिक्षण हाेगा. इस प्रशिक्षण में […]
पटना : श्रम संसाधन विभाग एक जुलाई से बिहार के सभी अनुमंडल मुख्यालयों में टैली व जीएसटी एवं इंस्टीट्यूट खोलेगा. विभाग ने 14 अनुमंडल के मुख्यालयों से इसकी शुरुआत एक जुलाई से करने का निर्णय लिया है.
इस इंस्टीट्यूट में कौशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को 140 घंटे का प्रशिक्षण हाेगा. इस प्रशिक्षण में एकाउंटेंसी की पूरी जानकारी दी जायेगी, ताकि बिहार के छोटे-बड़े संस्थानों में उनको नाैकरी मिल सके. वहीं, विभाग ने लक्ष्य तैयार किया है कि जुलाई के अंत तक बिहार के विभिन्न अनुमंडल मुख्यालयों में कम से कम 36 सेंटर खोल दिया जाये. इसको लेकर विभागीय स्तर पर काम शुरू हो गया है. अगले एक साल में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी.
यह है श्रम विभाग की योजना
कौशल युवा कार्यक्रम के तहत 140 घंटे का प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को नौकरी मिले इसके लिए श्रम संसाधन विभाग बिजनेस मैन व विभिन्न बड़े-छोटे प्रतिष्ठानों से बातचीत कर लिस्ट तैयार कर रहा है.
वहीं, विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण सेंटर का नियमित समीक्षा करेंगे, ताकि जुलाई से शुरू होने वाले सेंटर से प्रशिक्षण लेने के बाद यहां से निकलने वाले युवाओं को तुरंत नौकरी मिल जाये. विभाग ने फिलहाल 120 से अधिक प्रतिष्ठानों से बातचीत की है और सहमति बनी है कि प्रशिक्षण के बाद से युवाओं को अपने यहां नौकरी देंगे.
एक जुलाई से यहां खुलेंगे सेंटर : बक्सर (डुमरांव), इस्ट चंपारण (अरेराज व चकिया), भागलपुर (कहलगांव, सदर व नवगछिया), गया (शेरघाटी), मधेपुरा (सदर), दरभंगा (बहादुरपुर, बेनीपुर, बेरूल), गोपालगंज(सदर), कटिहार (सदर), मधेपुरा (सदर).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




