ePaper

पटना : नीतीश कुमार एनडीए के ही साथ रहेंगे : रामविलास पासवान

Updated at : 03 Jun 2019 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीतीश कुमार एनडीए के ही साथ रहेंगे : रामविलास पासवान

पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि एनडीए में आॅल इज वेल है. भाजपा-लोजपा- जदयू एक परिवार है. नीतीश कुमार एनडीए में थे, एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे. केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आये पासवान ने कहा कि केंद्र और राज्य की सियासत अलग- अलग […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि एनडीए में आॅल इज वेल है. भाजपा-लोजपा- जदयू एक परिवार है. नीतीश कुमार एनडीए में थे, एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे. केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना आये पासवान ने कहा कि केंद्र और राज्य की सियासत अलग- अलग होती है.

बिहार में भी एनडीए के सभी दलों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए, भले ही सरकार में एलजेपी से कोई मंत्री नहीं बने. लोजपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार में जदयू के शामिल नहीं होने और बिहार कैबिनेट के विस्तार में भाजपा- लोजपा को तरजीह न मिलने के सवालों पर नपा-तुला जवाब दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन