ePaper

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश, एनडीए में नहीं कोई दरार, सुशील मोदी ने कही ये बात

Updated at : 02 Jun 2019 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश, एनडीए में नहीं कोई दरार, सुशील मोदी ने कही ये बात

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार हुआ और कुल आठ नये मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. इस संबंध में नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए में कहीं कोई दरार नहीं है. मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर भाजपा से बातचीत हो चुकी थी.भाजपा ने तय किया कि उनके […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार हुआ और कुल आठ नये मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली. इस संबंध में नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए में कहीं कोई दरार नहीं है. मंत्रिमंडल विस्‍तार को लेकर भाजपा से बातचीत हो चुकी थी.भाजपा ने तय किया कि उनके कोटे का मंत्रिमंडल विस्‍तार आगे किया जायेगा.


सीएमनीतीश ने कहा कि रविवार के मंत्रिमंडल विस्‍तार की जरूरत इसलिए थी कि विधानमंडल का सत्र आने वाला है. इस दौरान कम मंत्री रहने के करण मुश्किल होती. वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदीनेट्वीटकर कहा कि मंत्रिमंडल विस्‍तार को ले कोई विवाद नहीं है. नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के मंत्रिमंडलके खाली पदों को भरनेकी पेशकश की थी. लेकिन, पार्टी नेतृत्‍व ने फिलहाल इसे टाल दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन