संसदीय दल का नेता बनने पर सोनिया को बधाई

पटना : सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने हार्दिक स्वागत किया है. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में 2004 व 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बहुमत में सरकार बनायी. डाॅ मनमोहन सिंह को पीएम के […]
पटना : सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने पर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने हार्दिक स्वागत किया है. प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में 2004 व 2009 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बहुमत में सरकार बनायी. डाॅ मनमोहन सिंह को पीएम के पद पर आसीन कराया. इस तरह का त्याग लोकतंत्र में बिरले ही मिलता है. सोनिया को बधाई देनेवालों में एचके वर्मा, सुबोध कुमार, डाॅ हरखू झा, राजेश राठौड़, चंद्र प्रकाश सिंह, आनंद माधव, जया मिश्रा व वीणा कर्ण शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




