ePaper

विधान परिषद चुनाव : संजय और राधामोहन को मिला जीत का प्रमाणपत्र

Updated at : 01 Jun 2019 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव : संजय और राधामोहन को मिला जीत का प्रमाणपत्र

पटना : जदयू के संजय झा और भाजपा के राधामोहन शर्मा को विधान परिषद के उप चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र मिल गया है. नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा के सचिव ने दोनों उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. दोनों की जीत के बाद विप की सदस्य संख्या 73 हो […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के संजय झा और भाजपा के राधामोहन शर्मा को विधान परिषद के उप चुनाव में जीत का प्रमाणपत्र मिल गया है. नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा के सचिव ने दोनों उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. दोनों की जीत के बाद विप की सदस्य संख्या 73 हो गयी है.

राधामोहन शर्मा का कार्यकाल अगले साल जून में समाप्त होगा. वहीं, संजय झा जून 2024 तक विप के सदस्य बने रहेंगे. साथ ही विप में जदयू के कार्यकारी सभापति के साथ 32 सदस्य हो गये हैं.

वहीं भाजपा के सदस्यों की संख्या 22 हो गयी है. राज्यपाल कोटे से मनोनीत राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा लोजपा के पशुपति कुमार पारस के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण इस्तीफा देने से दो पद खाली हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन