निराश होने की जरूरत नहीं : आरसीपी सिंह

Updated at : 01 Jun 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
निराश होने की जरूरत नहीं : आरसीपी सिंह

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने एक भावुक ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से कहा है कि निराश होने की जरूरत नहीं है. जीवन एक निरंतर चलते रहने की प्रक्रिया है और भी कई अवसर आते रहेंगे, मंजिलें आते रहेंगी. सिंह ने ट्वीट में कहा है कि सभी साथियों ने मुझे बधाई […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद आरसीपी सिंह ने एक भावुक ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से कहा है कि निराश होने की जरूरत नहीं है. जीवन एक निरंतर चलते रहने की प्रक्रिया है और भी कई अवसर आते रहेंगे, मंजिलें आते रहेंगी.

सिंह ने ट्वीट में कहा है कि सभी साथियों ने मुझे बधाई संदेश और शुभकामनाएं भेजीं तथा प्यार और जो अपनापन दिखाया है उसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद. ट्वीट में वरिष्ठ जदयू नेता ने कहा है कि आपका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मेरा एकमात्र संबल है. पार्टी के कार्यकर्ताओं को मेेरे मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बन पाने के लिए निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है.
जीवन एक निरंतर चलते रहने की प्रक्रिया है और भी कई अवसर आते रहेंगे, मंजिलें आते रहेंगी. हमें निराश होने के बजाये और भी अधिक ऊर्जा के साथ पार्टी एवं संगठन को मजबूत करना है और पार्टी को पूरी मजबूती के साथ अपनी सेवाएं देते हुए नये मुकाम पर पहुंचाना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन