''मोदी ने जब शपथ ली थी, तो लालू यादव ने उसे अशुभ घड़ी कहा था, जतायी थी मध्यावधि चुनाव की आशंका''
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र भाई मोदी ने 26 मई 2014 को जब गोधूलि बेला में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. उस समय लालू प्रसाद यादव ने अशुभ घड़ी में सत्ता संभालने की बात कहकर मध्यावधि चुनाव की आशंका जतायी थी और कहा था […]
विज्ञापन
पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र भाई मोदी ने 26 मई 2014 को जब गोधूलि बेला में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. उस समय लालू प्रसाद यादव ने अशुभ घड़ी में सत्ता संभालने की बात कहकर मध्यावधि चुनाव की आशंका जतायी थी और कहा था कि मोदी सरकार पांच साल नहीं चलेगी.
इसके विपरीत प्रधानमंत्री ने गरीबों, पिछड़ों-अतिपिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के लिए काम करते हुए न सिर्फ उपलब्धियों से भरा कार्यकाल पूरा किया, बल्कि शानदार वापसी भी की. जिनको अपनी नीति-नियत और जनता पर भरोसा होता है, उनके लिए हर घड़ी शुभ होती है.
उन्होंने कहा कि हर काम के बदले लोगों की जमीन लिखाने वाले लालू प्रसाद की न कभी नीयत ठीक रही, न जनता पर उनका भरोसा रहा, इसलिए वे जात-पात, अपराधीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिये सत्ता में बने रहने की कोशिश करते रहे. लालू प्रसाद ने एक तांत्रिक को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई तंत्र उनके महागठबंधन की सरकार को गिराने से नहीं बचा सका. गरीबों का हक मारकर बेनामी संपत्ति बनाने वालों को कोई नहीं बचा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










