मुखिया, जिला पार्षद व समिति सदस्य देंगे मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 2:35 AM
पटना : राज्य सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता व कुशल युवा कार्यक्रम के लाभुकों की संख्या बढ़ाने को 8471 ग्राम पंचायतों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसकी व्यवस्था करने का निर्देश योजना व विकास विभाग के सचिव मनीष कुमार वर्मा ने सभी डीएम […]
पटना : राज्य सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता व कुशल युवा कार्यक्रम के लाभुकों की संख्या बढ़ाने को 8471 ग्राम पंचायतों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इसकी व्यवस्था करने का निर्देश योजना व विकास विभाग के सचिव मनीष कुमार वर्मा ने सभी डीएम को दिया गया है.
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ 2019-20 में 75 हजार और 2020-21 में एक लाख विद्यार्थियों को देने का लक्ष्य है. साथ ही 2019-20 में स्वयं सहायता भत्ता योजना में चार लाख व कुशल युवा कार्यक्रम का लाभ 10 लाख लोगों को देने का लक्ष्य है. सूत्रों का कहना है कि 21 जनवरी 2019 तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लाभुकों की संख्या 32 हजार 446 थी. इसमें छात्र 25 हजार 224, छात्राएं 7 हजार 221 और एक ट्रांसजेंडर शामिल थे.
वहीं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए 2018-19 में दो अरब 85 करोड़ रुपये का प्रावधान था. 31 जनवरी 2019 तक राज्य के निबंधन एवं परामर्श केंद्रों पर निबंधित चार लाख 24 हजार आवेदकों में से तीन लाख 40 हजार के आवेदनों को स्वीकृत किया गया. इन सभी को भत्ता के रूप में कुल दो अरब 90 करोड़ सात लाख रुपये उनके बैंक अकाउंट में सीधे भेज दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










