सात हजार राशन दुकानें खुलेंगी उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

Published at :19 May 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
सात हजार राशन दुकानें खुलेंगी उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

पांच हजार नये डीलरों को लाइसेंस मिल चुका है पटना : राज्य में राशन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए साढ़े 13 हजार नये राशन दुकान खोलने हैं. इसमें लगभग सात हजार नये राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया चुनाव खत्म होने के बाद शुरू होगा. चुनाव से पहले लगभग छह हजार नये राशन दुकान खोलने की […]

विज्ञापन

पांच हजार नये डीलरों को लाइसेंस मिल चुका है

पटना : राज्य में राशन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए साढ़े 13 हजार नये राशन दुकान खोलने हैं. इसमें लगभग सात हजार नये राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया चुनाव खत्म होने के बाद शुरू होगा. चुनाव से पहले लगभग छह हजार नये राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया पर काम पूरा हो गया था.
पांच हजार नये डीलर को लाइसेंस मिल चुका था. लगभग एक हजार नये राशन दुकान का लाइसेंस निर्गत करना बाकी था. जानकारों के मुताबिक बचे हुए नये राशन दुकान खोलने की प्रक्रिया का काम चुनाव खत्म होने के बाद तेजी से होगा.अनुमंडलाधिकारी के माध्यम से जन वितरण प्रणाली दुकान का आवंटन होता है.
अभी 42 हजार राशन दुकानें : सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोमीटर व शहरी क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में लोगों को राशन दुकान से अनाज मिले, इसे लेकर नये राशन दुकान खोले जा रहे हैं. वर्तमान में अभी लगभग 42 हजार राशन दुकान है. 13 हजार नये राशन दुकान खुलने से 55 हजार राशन दुकान होगा. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत साढ़े आठ करोड़ लोगों को आसानी से अनाज मिले इसकी व्यवस्था हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन