टैक्स नहीं देने वाले 362 पर मामला दर्ज

Published at :17 May 2019 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
टैक्स नहीं देने वाले 362 पर मामला दर्ज

पटना : आयकर विभाग ने जमीन का एग्रीमेंट करके कन्वर्जन के आधार पर अपार्टमेंट या शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर इस पर टैक्स नहीं देने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. आयकर ने अब तक ऐसे 362 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और इनसे 86 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूलने का प्रावधान किया […]

विज्ञापन

पटना : आयकर विभाग ने जमीन का एग्रीमेंट करके कन्वर्जन के आधार पर अपार्टमेंट या शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाकर इस पर टैक्स नहीं देने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. आयकर ने अब तक ऐसे 362 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है और इनसे 86 करोड़ रुपये जुर्माना के रूप में वसूलने का प्रावधान किया गया है. इसमें अधिकांश लोग पटना के ही हैं. इससे पहले इन लोगों को आयकर विभाग ने इससे संबंधित नोटिस जारी किया था.

परंतु इसके बाद भी संबंधित लोगों ने टैक्स नहीं जमा किया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. इसके अलावा डेवलपमेंट एग्रीमेंट के माध्यम से अपनी जमीन पर अपार्टमेंट या किसी तरह का कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स विकसित करने के बाद इसके बदले में मिले फ्लैट या कॉमर्शियल एरिया के ऐवज में टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करने की तैयारी है.
अब तक ऐसे ढाई हजार लोगों को चिन्हित करके अधिकांश लोगों को नोटिस जारी कर दी गयी है. इन दो हजार 500 लोगों से 800 करोड़ रुपये बकाये टैक्स के रूप में वसूले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसकी कवायद भी विभाग ने शुरू कर दी है. इन पर चरणबद्ध तरीके से मामले दर्ज किये जायेंगे.
इस मामले में आयकर विभाग के बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू है. खुद से टैक्स जमा नहीं करने वालों से जुर्माना के साथ टैक्स वसूला जायेगा. डेवलपमेंट एग्रीमेंट से जमीन के बदले फ्लैट या दुकान लेकर टैक्स नहीं देने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
पटना व अन्य शहरों में तलाश शुरू
नोटिस मिलने के बाद भी जो टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, अब उन पर मामला दर्ज करने की शुरुआत कर दी गयी है. इसमें बड़ी संख्या में पटना शहर और इसके आसपास के लोगों के नाम शामिल हैं.
आयकर विभाग ने पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत अन्य शहरों में ऐसा करने वाले लोगों की तलाश तेजी से शुरू कर दी है. इन शहरों के कुछ बड़े लोगों के नाम तो सामने आ गये हैं. बचे हुए ऐसे सभी लोगों की तलाश जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन