ePaper

लोकसभा चुनाव : 17 को पटना में शत्रुघ्न व मीसा के लिये रोड शो करेंगे मुकेश सहनी

Updated at : 15 May 2019 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : 17 को पटना में शत्रुघ्न व मीसा के लिये रोड शो करेंगे मुकेश सहनी

पटना : बिहार के पटना साहिब व पाटलीपुत्र लोकसभा सीटसे कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हाव राजद की उम्मीदवार मीसा भारती के पक्ष में महागठबंधन में शामिल घटक दल वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी रोड शो करेंगे. इस रोड को सफल बनाने के लिये वीआइपी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनको जिम्मेदारी […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पटना साहिब व पाटलीपुत्र लोकसभा सीटसे कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हाव राजद की उम्मीदवार मीसा भारती के पक्ष में महागठबंधन में शामिल घटक दल वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी रोड शो करेंगे. इस रोड को सफल बनाने के लिये वीआइपी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी है.

बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि रोड शो मेगा रोड शो होगा और इसमें 50 हजार युवाओं की भीड़ होगी. इसके अलावे गाड़ी, बाइक, पैदल लाखों लोग रहेंगे. रोड शो में मीसा भारती, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ महागठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. सहनी ने कहा कि लालू प्रसाद गरीब व पिछड़ों की आवाज है. उन्होंने ही गरीब, पिछड़ों, अति पिछड़ों, दलित, महादलितों को समाज में आवाज दिया है. यही कारण है कि लालू प्रसाद को साजिश के तहत जेल भेजा गया है, लेकिन महागठबंधन में जिस तरह से निषाद जाति को शामिल कर मान-सम्मान दिया है. वह किसी भी दल में नहीं मिल सकता था.

यहां से निकलेगा रोड शो
– गांधी मैदान कारगिल चौक से मौर्या होटल, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स चौराहा, हड़ताली मोड़, बोरिंग कैनाल रोड, राजापुर पुल, दीघा होते हुए दानापुर स्टेडियम तक रोड शो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन