ePaper

लोकसभा चुनाव : लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा- लोग पेट की मार तो सह सकते हैं, लेकिन...

Updated at : 09 May 2019 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर कहा- लोग पेट की मार तो सह सकते हैं, लेकिन...

पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू साद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पीठ में छुरा घोंपनेवाले को इस बार के चुनाव में जनता मजा चखायेगी. लालू यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि ‘नीतीश भूल गये कि बाबू जगजीवन […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू साद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पीठ में छुरा घोंपनेवाले को इस बार के चुनाव में जनता मजा चखायेगी. लालू यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि ‘नीतीश भूल गये कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, ‘लोग पेट की मार तो सह सकते हैं, लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं, तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा, उसका जनता मजा चखायेगी.’

मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार जेल में बंद हैं. हालांकि, वह रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे हैं. लालू यादव ने उक्त टिप्पणी वर्ष 2017 में महागठबंधन छोड़ कर एनडीए का दामन थामने पर की है. महागठबंधन छोड़ने के बाद से लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन